|
गया है।
इसमें पत्थर
की टुकड़ियों
तथा छोटे पत्थरों
के खंड बनाए
गए हैं।
पांचों के
पांचों समिति
कक्षों में
संसद भवन में
लोक सभा तथा
राज्य सभा
कक्षों की
भांति साथ
साथ भाषांतर
की व्यवस्था
है। प्रत्येक
कक्ष के साथ
संसदीय
समितियों के
सभापतियों
के
कार्यालयों
के लिए एक
कमरा है। दर्शकों
के लिए भ्रमण
की व्यवस्था अधिवेशन
के बीच की
अवधियों में
पर्यटकों,
छात्रों और
रूचि रखने
वाले अन्य
व्यक्तियों
को तय समय के
दौरान संसद
की इमारतें
घुमाने की व्यवस्था
है। दर्शकों
के साथ स्टाफ
का एक सदस्य
जाता है। जो
उनको इमारतों
के बारे में
बताता है।
दर्शक हर आधे
घंटे बाद
मोटे तौर पर 40-50
व्यक्तियों
के
सुविधाजनक
समूहों में
स्वागत
कक्ष से
भ्रमण के लिए
प्रस्थान
करते हैं।
छात्रों तथा
संसदीय संस्थाओं
के कार्यकरण
के बारे में
जानकारी
प्राप्त
करने में
विशेष रूप से
रूचि रखने वाले
अन्य लोगों
के समूहों के
लिए विशेष
भ्रमण की व्यवस्था
भी की जाती
है। ऐसी स्थतियों
में, संसदीय
अध्ययन तथा
प्रशिक्षण
केंद्र
भ्रमण शुरू
करने से पहले
दर्शकों को
संक्षिप्त
परिचय देने
की व्यवस्था
करता है।
पिछले दस
वर्षों के
दौरान हर
वर्ष संसद
भवन की इमारतों
को देखने के
लिए आने वाले
दर्शकों की
कुल संख्या 3,000
से लगभग 90,000 के
बीच रही है। |